रादौर के मुकंदलाल कॉलेज में आयोजित शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संस्थान
रादौर। मुकंदलाल कॉलेज में शनिवार को रेड क्रॉस क्लब की ओर से एचआईवी-एड्स जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. माला शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञ अंकित कुमार मुख्य वक्ता रहे। क्लब संयोजक प्रो. नवीन भारद्वाज ने बताया कि सामुदायिक सेवा केंद्र रादौर के कंसल्टेंट अंकित कुमार ने विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स के कारण, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपाय बताए। संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई या सीरिंज के इस्तेमाल और असुरक्षित यौन संबंधों से संक्रमण फैल सकता है। संक्रमित मां-बाप से बच्चे में भी संक्रमण पहुंच सकता है। इस दौरान डॉ. रजनी, प्रो. चेतना सिंह, प्रो. शिव कुमार, प्रो. जयचंद, प्रो. बंटी कुमार मौजूद रहे। संवाद