यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के छठे दिन शिक्षकों को रिसर्च डिजाइन, मेथडोलॉजी और एकेडमिक राइटिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए फैकल्टी को सशक्त बनाना रहा। डॉ. वर्षा निगम ने करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर कौर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत मजबूत रिसर्च कल्चर विकसित करना समय की आवश्यकता है। पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षा शिक्षक, विद्यार्थी, गुणवत्ता शिक्षण, प्रबंधन और सरकार के समन्वय से ही सशक्त बनती है। संवाद