फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सम्राट मिहिर भोज के बारे में दी जानकारी

Wed, 15 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सम्राट मिहिर भोज के इतिहास को सैंकड़ों सालों तक दफनाने के प्रयास किए गए। परंतु युवा पीढ़ी को सम्राट मिहिर भोज के गौरवशाली इतिहास से अवगत करवाना जरूरी है। सम्राट मिहिर भोज ने 300 साल तक विदेशी अक्रांताओं से भारत की रक्षा की। यह बात पद्मश्री डॉ. ओमप्रकाश गांधी ने जगाधरी स्थित सम्राट मिहिर भोज गुरुकुल विद्यापीठ के चौथे वार्षिकोत्सव में कही।
इस दौरान गुरुकुल देवधर की छात्राओं ने हवन किया। वार्षिकोत्सव पर पद्मश्री डॉ. ओमप्रकाश गांधी ने कहा कि विद्यापीठ समस्त सुविधाओं से युक्त आधुनिक आवासीय संस्था होगी। संस्था में वैदिक पद्धति पर आधारित संस्कार युक्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। डॉ. गांधी ने कहा कि मकर संक्रांति हमारा सबसे बड़ा पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति आदिकाल से चला आ रहा है। इस दौरान देवधर संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट रघुबीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान ठाकुर सिंह, संस्था प्रबंधक पवन बटार, कोषाध्यक्ष राजबीर सिंह खदरी, पूर्व चेयरमैन केहर सिंह झंडा, गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर कोषाध्यक्ष बिरम सिंह, राकेश पोसवाल, मुकेश दमोपुरा, एडवोकेट सतपाल, बलबीर सिंह मंधार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें