फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नर्सरी कक्षाओं में अपनाई जाने वाली शिक्षण पद्धतियों की दी जानकारी

Fri, 13 Mar 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन में नर्सरी कक्षा में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या और नर्सरी कक्षा की शिक्षिकाओं ने किया। ओरिएंटेशन सत्र के दौरान अभिभावकों को विद्यालय के पाठ्यक्रम, नियमों और नर्सरी कक्षाओं में अपनाई जाने वाली शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। अभिभावकों को बताया गया कि गतिविधि-आधारित शिक्षण और सुव्यवस्थित पाठ योजनाएं बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों को मंच पर आकर अपनी गतिविधियां प्रस्तुत करने और अपने विचार साझा करने का अवसर भी दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा में अभिभावकों और शिक्षकों के आपसी सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और मैनेजर शशि बाटला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें