रादौर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते निदेशक व अन्य। प्रवक्ता
रादौर। पैक्स केंद्र रादौर में सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में केंद्र के निदेशकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पूर्व प्रधान सुरेशपाल बंचल ने कहा कि पैक्स केंद्र में किसानों के लिए खाद और कृषि दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सरकार किसानों को उचित दाम पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पैक्स केंद्र के सचिव अजय गुलाटी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले की सभी सहकारी समितियों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के आधार पर किसानों को खाद वितरित की जा रही है। संवाद