रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। आयोजन पर्सनालिटी डेवलपमेंट विभाग व महिला सेल ने किया।
इस दौरान महिला थाना से एएसआई नीलम ने छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग, 112 ऐप और आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर कॉल करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। नीलम ने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव व आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने महिला दिवस पर विचार साझा किए। कविताएं प्रस्तुत की।