फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को दी पीएमएफएमई योजना की जानकारी

Wed, 08 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिन्दू गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को सशक्त युवा सशक्त हरियाणा कार्यक्रम के तहत पीएमएफएमई योजना की जानकारी प्राचार्य मोनिका खुराना के नेतृत्व में दी गई। मुख्यवक्ता एमएसएमई जिला विस्तार अधिकारी अनिल कुमार ने छात्राओं को बताया कि 18 वर्ष से ऊपर कोई भी व्यक्ति और किसान उत्पाद संगठन पीएमएफएमई स्कीम के तहत पैकेजिंग उद्योग,पशुचारा उद्योग, आटा बेसन उद्योग, मिठाई व नमकीन उद्योग, बेकरी उद्योग,सब्जी,फल व दुग्ध प्रसंस्करण उद्योग, गन्ने का रस इत्यादि उद्योग लगा कर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. स्वाति, श्वेता, संजना, पलक, तराना, साक्षी, सिमरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें