यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के एफडीपी सेल की ओर से टीचर्स को कैनवा डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर के जरिए पोस्टर, फ्लायर, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन सहित अन्य चीजों के बोर में जानकारी दी गई। वहीं कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका मनिका सेठी व रिया खेतरपाल ने टीचर्स को कैनवा के जरिए डिजाइनिंग के बारे में थ्यूरी व प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान की। कार्यक्रम में शैक्षिक सामग्री विकास, डिजिटल उपस्थिति को बढ़ाने और अकादमिक, सोशल मीडिया जुड़ाव के लिए पेशेवर दृश्य सामग्री बनाने के लिए कैनवा का लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी गई। संवाद