फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके

Tue, 03 Nov 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय में छठी से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ एवं साइबर अपराध अन्वेषक डॉ. रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया।
डॉ. टंडन विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराधी ऑनलाइन से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने मजबूत पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौर में तकनीक का ज्ञान होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसका सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना भी है।
विज्ञापन


प्राचार्या सीमा कटारिया ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सजग बनाने के साथ सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला ने कहा कि इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहना भी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें