फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए तंबाकू के नुकसान

Sun, 31 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बनाए पोस्टर को दिखाती छात्रा। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरस्वतीनगर में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. बुलबुल कटारिया ने मुख्यातिथि व वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुति से युवाओं को तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आईटीआई प्राचार्य भूपिंद्र ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उन्हें तंबाकू व अन्य नशे की आदतों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें