कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
साढौरा। राजकीय बहुतकनीकी राजपुर में नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम उप प्राचार्य राज कुमार चौहान के नेतृत्व और देव सुमन वर्मा, संदीप तंवर और भीम सिंह की देखरेख में करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। डॉ. वर्मा ने कहा कि स्वस्थ व सुरक्षित परिवार और समाज निर्माण में सभी को मिलकर एक युद्ध नशे के विरुद्ध लड़ना है। हमें नशे से स्वतंत्रता संग्राम में सहभगिता करने की आवश्यकता है। उन्होंने नशे के विरुद्ध 1933 और 9050891508 पर सूचना देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संवाद