व्याख्यान में हिस्सा लेते विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ईडीसी) के सहयोग से डिजिटल मार्केटिंग विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसरों से अवगत कराना रहा। मुख्य वक्ता अजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ), कंटेंट मार्केटिंग, ई-मेल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन ब्रांड निर्माण पर जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर गोयल ने कहा कि डिजिटल कौशल आज की प्रमुख आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने आयोजक प्रो. परवीन खुराना व डॉ. वकील सिंह की सराहना की। संवाद