फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांग बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

Wed, 15 Jul 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जानकारी देतीं प्रा​धिकरण सचिव। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में उत्थान संस्थान में जागरूकता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण की सचिव ने संस्थान के दिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, नालसा की विभिन्न योजनाओं और नि:शुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी दी। सचिव ने बताया कि समाज के कमजोर व जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने स्वस्थ बालक, सशक्त राष्ट्र, कुपोषण उन्मूलन अभियान तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान जैसी विशेष मुहिम की भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें