मोहाली में भ्रमण करने पहुंचे विद्यार्थी। संस्थान
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से 24 विद्यार्थियों को रैडिसन रेड मोहाली में औद्योगिक भ्रमण कराया गया। बीटेक, बीबीए, सीएसई, एमबीए के विद्यार्थियों विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पेशेवर शिष्टाचार, अंतरराष्ट्रीय सेवा मानक व सही भोजन प्रथाओं के बारे में सीखा। कॉलेज के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभवप्रदान करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन व्यक्तित्व विकास विभाग के प्रमुख डॉ. जया मल्होत्रा के नेतृत्व में हुआ। इसमें विभाग की अनामिका सोनी व हर्षित ने योगदान दिया। संवाद