फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ब्लड हैल्प ग्रुप ने थेलैसिमिया के मरीजों के लिए रक्त दान कैम्प लगाया

विज्ञापन
रक्त दाताओं का हौंसला बढ़ाते सीएमओ विजय दहिया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में इंडिया ब्लड हैल्प ग्रुप द्वारा थेलैसिमिया के मरीजों के लिये रक्त दान कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया उपस्थित रहे तथा उन्होने मौजूद रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका हालचाल जान कर रक्तदान के लिए उनका उत्साह बढाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान से बडा कोई दान नहीं होता है और रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सागर पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रक्तदाताओं द्वारा 32 यूनिट रक्त ब्लड बैंक, सिविल अस्पताल में एकत्रित किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी टीम द्वारा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दिन-रात सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर रमन मोंगा, समाज सेवी डॉ. शुभम सैनी, विश्वास धीमान, राजीव गर्ग, दिनेश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें