यमुनानगर। एक महिला ने अपने एक जानकार समेत तीन लोगों पर बार-बार फोन कर अभद्रता से बात करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी सुमिल खुराना उसका जानकार है। कुछ दिन से आरोपी सुमिल खुराना अपने साथी राहुल व पंकज मलिक के साथ मिलकर उसे बार बार फोन कर परेशान कर रहे हैं और अभद्रता से बात करते है। मना करने पर उसे धमकी दी गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।