सर्दी से बचने के लिए स्वेटर पहन कर जाती युवतियां। संवाद
- फोटो : टूंडला के अकबरपुर में श्रीमद भागवत कथा सुनते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत व अन्य संवाद
यमुनानगर। जिला में मौसम के बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री पर पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है, मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने संभावना जताई है। मौसम में बदलाव आने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को सेहत का ध्यान रखने की अपील की जा रही है।
शहर की प्रदूषित हवा में सुधार बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। एक दिन राहत मिलती है तो अगले दिन एक्यूआई उससे ज्यादा हो जाता है। सोमवार को एक बार फिर एक्यूआई 290 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया। एक दिन पहले रविवार को यह 271 माइक्रोग्राम था। शहर के वातावरण में चारों तरफ धुआं ही धुंआ फैला हुआ है। प्रशासन ने दमकल विभाग को पेड़ों के पत्तों पर पानी की बौछार करने के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक इस पर अमल होता नहीं दिख रहा।
काफी समय से जिला व आसपास बारिश नहीं हुई है। जिससे मौसम में धूल व प्रदूषण फैलाने वाले अन्य कण जमा हो गए हैं। दूसरा सर्दी में हवा ठंडी होने का असर भी पड़ता है। प्रदूषण को कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल चलित वाहनों का प्रयोग कम करें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से जयादा इस्तेमाल करें।
- अजीत कुमार, मौसम विशेषज्ञ, केवीके दामला।