फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव का धनुष

Wed, 14 Oct 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्रीराम का धनुष तोड़ने का किरदार अदा करता कलाकार। आयोजक
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे ग्राउंड में सोमवार की रात सीता स्वयंवर, शिव धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद सहित कई प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवादों और अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

देववाणी ने रावण को राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर आयोजित किए जाने की जानकारी दी। रावण ने पहले स्वयंवर में जाने से इन्कार किया, लेकिन देववाणी ने उसे पिछले जन्म की याद दिलाई, जब वह भगवान विष्णु का द्वारपाल जय था। इसके बाद रावण ने अपनी मुक्ति के लिए श्रीराम से वैर बढ़ाने की बात कही।
इसके बाद सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई, जिससे धनुष टूट गया। सीता जी ने श्रीराम के गले में जयमाला डाल दी। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम वहां पहुंचे। लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें