फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम सदन की पहली बैठक में विकास, बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सरकार (मेयर व 22 वार्ड पार्षदों) के शपथ लेने से सात दिन में ही पहली सदन बैठक बुला ली गई है, जो दो अप्रैल को सुबह 11 बजे ग्रे-पेलिकन में है। इसके लिए एजेंडा भी लगभग तैयार हो गया है। एजेंडे में 21 प्रस्ताव हैं। इन्हें देखने पर कहा जा सकता है कि एजेंडे में शहर के विकास से लेकर बड़ी समस्याओं का निचोड़ है।
एजेंडे के मुताबिक पार्षदों को कार्यकाल के पहले सप्ताह में ही पहली सदन बैठक से अपने वार्डों के लिए 25-25 लाख के विकास कार्यों की मंजूरी मिल सकती है। साथ ही बैठक में शहर की सफाई, सड़कों पर बढ़ते गड्ढों, लावारिस पशुओं व कुत्तों की समस्याओं का हल निकलने की उम्मीद है। इसके अलावा बड़े मुद्दे के रूप में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दूर करने पर भी अहम फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

एजेंडा तैयार करने में ज्यादा फोकस शहर के विकास कार्यों पर रखा गया है। इसके करीब आठ प्रस्ताव एजेंडे में हैं। इनमें सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय की मरम्मत कराने, निगम कार्यालयों में पेयजल व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त कराने, निर्माणाधीन विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराने, मुख्य बाजारों में शौचालयों की मरम्मत और जहां शौचालय नहीं हैं वहां इनके निर्माण कराने और हर वार्ड में सार्वजनिक स्थान पर लाइब्रेरी बनाने के प्रस्ताव हैं। साथ ही सभी पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में 25-25 लाख के विकास कार्य की सूची देने का प्रस्ताव है, जिसमें यह कार्य तीन माह के भीतर पूरे कराने की भी बात है। इसके अलावा वार्डों में निर्माणाधीन व टेंडर प्रक्रिया वाले कार्यों की वार्ड वाइज सूचना देने का भी प्रस्ताव है। शहर की जल निकासी व्यवस्था के लिए मुख्य नालों की सफाई मानसून से पहले कराने, सीवरेज लाइन जैसे प्रस्ताव हैं।
शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव हैं। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने सहित बढ़ते लावारिस पशुओं का समाधान करने, लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या रोकने के लिए उनकी नसबंदी जैसे प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार के लिए सभी वार्डों को स्ट्रीट लाइट से जगमग करने व खराब लाइटों को ठीक कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर बात होगी।
जगाधरी में भी डेकोरेटिव लाइट लगाने, पार्कों में सुंदरीकरण व झूले लगाने जैसे कामों के प्रस्ताव एजेंडे में रखे गए हैं। साथ ही नगर निगम कार्यालयों में लग रहे समाधान शिविर वार्ड वाइज लगाने, पार्षदों के घर की गलियों में उनके नाम के बोर्ड लगाने व निगम कार्यालयों में के बैठने की व्यवस्था करने, प्रॉपर्टी आईडी में लग रहे ऑब्जेक्शन को एसओपी के मुताबिक की रिवर्ट करने के प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन

विपक्ष विहीन सदन में एक आजाद पार्षद

इस बार सदन विपक्ष विहीन है। चूंकि गत दो मार्च को हुए मतदान के बाद 12 मार्च को मतगणना में मेयर सहित 20 पार्षद भाजपा के चुने गए। वार्ड नौ में मतदान से पहले ही निवर्तमान पार्षद भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद बन गई थी, वो भी भाजपा से हैं। केवल वार्ड 14 से आजाद उम्मीद पार्षद हैं। इसके अलावा सभी पार्षद भाजपा के हैं। मेयर सुमन बहमनी भी भाजपा से हैं। इस तरह विपक्ष न होने से पहली सदन बैठक में किसी मुद्दे या प्रस्ताव पर हंगामे या विरोध के आसार नहीं हैं। सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें