फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप, पति देता था तेजाब फेंकने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसके अलावा वह दो लाख रुपये व कार की मांग भी करते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

जगाधरी के धीमान लेन निवासी कंचन अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में कंचन अरोड़ा ने बताया कि उसकी शादी 14 जनवरी 2017 को जगाधरी निवासी सचिन अरोड़ा के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। शादी के दो महीने तक तो पति सचिन, जेठ नितिन अरोड़ा, जेठानी सोनिया, ससुर हरीश अरोड़ा, सास कमलेश अरोड़ा व ननद नेहा ने उसके साथ ससुराल में अच्छा व्यवहार किया। इसके बाद उसे ससुराल वालों ने उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए। उसे छोटी-छोटी बातों पर तंग व परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसे दो लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। जेठ उस पर घर से बाइक लेकर आने का दबाव बनाने लगा। पति उसके साथ मारपीट करने लगा। वह उसे धमकी देता कि यदि वह मायके से सामान नहीं लेकर आई तो तेजाब फेंक कर उसका चेहरा खराब कर देंगे। उसे व उसके बेटे को भूखा रखा जाने लगा। उसके रिश्तेदारों ने पंचायत में ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि उसका पति उसके मायके में बदमाशाें को लेकर आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें