फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछराैली में उपलब्धियों संग समस्याओं का डेरा

Wed, 25 Nov 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 नियमित सफाई न होने से सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
नवाब खान
विज्ञापन

छछरौली/प्रतापनगर। किसी भी गांव या कस्बे की पहचान वहां की साफ-सफाई, सुंदरता और बेहतर सुविधाओं से होती है, लेकिन करीब 12 हजार की आबादी वाले छछरौली में इन दिनों समस्याओं ने डेरा डाल रखा है। आज के हालात को देख कर कोई नहीं कह सकता कि कभी यहां पर राजा महाराजा की हुकूमत चलती थी।
कस्बे की प्रमुख सड़कों के किनारे गोबर और कूड़े के ढेर लगे हैं। नालों पर अवैध कब्जों के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, तालाबों पर भी कब्जों की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालात यह हैं कि कस्बे में स्वच्छता और सुंदरता नाम की कोई चीज नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

कस्बे की लगभग सभी प्रमुख सड़कों के किनारे गंदगी और गोबर के ढेर देखे जा सकते हैं। बस स्टैंड से गनौली गेट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क और श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे सबसे अधिक गंदगी फैली हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर ही गोबर डाल देते हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी फैलने के साथ रास्ते की चौड़ाई भी कम हो रही है। कस्बे के कई स्थानों पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों के ऊपर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसके कारण सफाई कर्मचारियों को नालों की नियमित सफाई करने में परेशानी होती है। नालों में गंदगी जमा रहने से पानी की निकासी प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में यही स्थिति जलभराव की समस्या पैदा कर सकती है।
इसके अलावा कस्बे के तालाबों पर भी अवैध कब्जों की शिकायतें हैं। तालाबों का मूल स्वरूप प्रभावित होने से जल संरक्षण और पानी की निकासी की व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि पंचायत और प्रशासन को सार्वजनिक स्थानों से कब्जे हटवाने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। संवाद
नहीं हुआ कोई काम
अंकुश गर्ग का कहना है कि मौजूदा पंचायत के कार्यकाल में कस्बे में कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है। इसी कारण आज सफाई और अवैध कब्जों की समस्या गंभीर हो गई है। गंदगी के ढेर लगे हैं, लेकिन इन्हें हटाने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
सफाई व्यवस्था खराब
राकेश गर्ग का कहना है कि सफाई व्यवस्था खराब है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों को संज्ञान लेकर नियमित सफाई का प्रबंध करवाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना प्रशासन और पंचायत की जिम्मेदारी है।
सफाई कर्मचारी बढ़ाएं
सुंदरलाल का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। प्रशासन को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ सफाई के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध करवाने चाहिए। पर्याप्त कर्मचारी होंगे तो सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

गोबर के ढेर हटाएं
गुलजार अहमद का कहना है कि किसी भी गांव या कस्बे के विकास का पता वहां के रास्तों से चलता है। सड़कों के दोनों तरफ गोबर के ढेर लगे हैं। पंचायत को हटवाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। इससे सड़कें साफ-सुथरी दिखेंगी और चौड़ाई भी बढ़ेगी।

 नियमित सफाई न होने से सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद

 नियमित सफाई न होने से सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद

 नियमित सफाई न होने से सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद

 नियमित सफाई न होने से सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद

 नियमित सफाई न होने से सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें