फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ों को टक्कर मारने की रंजिश में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर। गांव भंभौली में भेड़ों को टक्कर मारने की रंजिश में एक युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बायें हाथ पर कुल्हाड़ी लगने से महिला घायल हो गई। महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में भंभौली निवासी पूनम ने बताया कि उसके पति रणबीर भेड़ बकरी चराने का काम करते हैं। 18 जुलाई की शाम को उसके पति बकरियां चरा के घर लौट रहे थे। रास्ते में उसके देवर कृष्ण कुमार ने उनकी भेड़ों को अपनी बाइक से टक्कर मार दी। जब उसके पति ने विरोध जताया तो कृष्ण कुमार ने उनसे बहस की। आसपास के लोगों ने तब बीच बचाव का मामला सुलझाया। 21 जुलाई को वह अपने घर के पास बने पशुओं के बाड़े में पहुंची तो वहां से उनकी एक गाय व बछड़ी गायब मिली। उसने पशु चोरी होने का शोर मचाया, तभी आरोपी कृष्ण कुमार के परिवार सदस्य मनीष, इंद्रपाल, कश्मीरी, रजनी, संतोष वहां आए। आरोपी मनीष ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसके खिलाफ थाने में जाने की हिम्मत मत करना।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी मनीष ने अपने घर से कुल्हाड़ी लाकर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। आरोपी इंद्रपाल, कश्मीरी, रजनी व संतोष ने उससे गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें