फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानव शृंखला से बनाई गणपति की आकृति

Wed, 16 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मानव शृंखला से बनाई भगवान गणेश की आकृति। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। बूड़िया रोड स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में नगर निगम की टीम की ओर से गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पर्यावरण अनुकूल गणेश चतुर्थी व शून्य अपशिष्ट जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। विद्यार्थियों ने मानव शृंखला से भगवान गणेश की आकर्षक आकृति बनाई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। इससे विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने का संदेश दिया। स्वच्छ भारत मिशन टीम के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने विद्यार्थियों को गणेश प्रतिमा और पूजा सामग्री के कारण होने वाले जल व पर्यावरण प्रदूषण की जानकारी दी।
उन्होंने पर्यावरण अनुकूल सामग्री का प्रयोग करने, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने और पूजा सामग्री का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या पारुल ने विद्यार्थियों से स्वच्छ एवं हरित त्योहार मनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें