फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध हथियार, चार जिंदा कारतूस संग दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए 1 की टीम ने दो युवकों को अवैध हथियार व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टोडरपुर मोड़ पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में जिसकी पहचान टोडरपुर निवासी विजय उर्फ छोटू के नाम से हुई। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अवैध हथियार जिला अंबाला के बड़ौदी निवासी रामेश्वर सिंह उर्फ़ सोनू को दिया हुआ है। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी विजय अवैध हथियार उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाया था। जल्दी टीम उत्तर प्रदेश जाकर अगले आरोपी को भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें