यमुनानगर। गांव बलाचौर में सड़क किनारे अवैध रूप से ढाबे का निर्माण करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
यह कार्रवाई हुडा कॉम्पलेक्स सेक्टर-21 जगाधरी निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर हुई है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने गांव बलाचौर में सड़क किनारे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ढाबे का निर्माण किया है। सूचना मिलते ही वह संबंधित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सामने आया कि मार्च 2022 में आरोपी करण सिंह, गुरमेल सिंह, गुरदयाल सिंह, गुड़याल सिंह, गुरलाल सिंह, जरनैल सिंह और जसबीर सिंह ने बिना अनुमति सड़क किनारे ढाबे का निर्माण कर लिया। इस संबंध में आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा , लेकिन किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। संवाद