फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से की जा रही थी अवैध शराब की सप्लाई, 10 पेटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने स्विफ्ट कार में अवैध शराब सप्लाई करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 10 पेटी (120 बोतल) अवैध देसी शराब बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कमालपुर टापू निवासी मणिकांत व बब्बर भान अवैध शराब की तस्करी करते है। आरोपी अपनी स्विफ्ट कार में अपने गांव कमालपुर टापू से शादीपुर शराब लेकर जाएगा। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने पांजूपुर गांव पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक कार आती दिखाई दी। गाड़ी को रोककर उसके चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मणिकांत व साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बब्बर भान बताया। जब कार की जांच की गई तो उसके अंदर से 10 पेटी अवैध देसी शराब की मिली। पूछताछ में आरोपी इस शराब का कोई बिल व परमिट नहीं दिखा पाए। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
यमुनानगर। अपराध शाखा-एक की टीम ने आजाद नगर में पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर ताश से जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जुए के 14,320 रुपये बरामद किए गए। इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान आजाद नगर निवासी दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार व गुरजिंद्र सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें