फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंद आईडी के सहारे चला रहा था अवैध गैस एजेंसी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Apr 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर पुलिस ने अवैध रूप से मिनी गैस एजेंसी संचालित करने के मामले में गांव अकालगढ़ निवासी असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के सहायक राजकुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के एएफएसओ राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण और वितरण करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद विभाग ने असलम के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को वहां से एचपी कंपनी के 12 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। इनमें से एक सिलिंडर भरा हुआ था। पूछताछ में असलम ने बताया कि उसने सीएससी आईडी ली हुई है और एक एजेंसी से समझौता किया है। हालांकि जांच में सामने आया कि उसकी आईडी काफी पहले से ही बंद थी। इसके बाद भी वह गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण और वितरण कर रहा था। विभाग ने सिलिंडरों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें