फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लालछप्पर गांव में फिरनी से हटवाया अवैध कब्जा

Fri, 05 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव लाल छप्पर में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। प्रवक्ता - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाल छप्पर गांव में प्रशासन ने वीरवार को पंचायत की फिरनी पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से कब्जा धारक के निर्माण को ढहाया गया।
इस कार्रवाई के लिए बीडीपीओ रादौर सिमरन भटनागर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, जबकि कानूनगो वेद कुमार राजस्व रिकॉर्ड के साथ मौके पर मौजूद रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार भी पुलिस बल सहित स्थल पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच आकाश चौहान ने बताया कि गांव के ही ओमप्रकाश द्वारा मुख्य फिरनी पर मकान बनाकर कब्जा किया गया था। मामले को लेकर पंचायत ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला पंचायत के पक्ष में आया जिसके बाद फिरनी को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें