फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गली किनारे नाले पर बन रहे अवैध निर्माण को हटवाया

Thu, 12 Sep 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अवैध निर्माण व अवैध कब्जों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम ने बुधवार को वार्ड नंबर 16 के जोगिंद्र नगर में गली किनारे नाले पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटवाया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर भवन निरीक्षक प्रवीण मलिक की टीम ने ये कार्रवाई की।
विज्ञापन

भवन निरीक्षक प्रवीण मलिक ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि वार्ड 16 में एक व्यक्ति अपने घर के पास सड़क किनारे अवैध निर्माण कर रहा है। कुछ दिन पहले उन्होंने संबंधित व्यक्ति को मौखिक रूप से समझाया था। तब उसने निर्माण रोक दिया था लेकिन अब फिर वह व्यक्ति अपने घर के पास सड़क पर क्यारियां बनाने के लिए अवैध निर्माण कर रहा था। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति ने ईंटों से पक्की क्यारियां बनाकर अवैध निर्माण किया हुआ था। इसके बाद निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर उनकी टीम ने जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण को हटाया। भवन निरीक्षक प्रवीण मलिक ने बताया कि शहर में कोई भी अवैध निर्माण कर कब्जा न करें। ऐसा करने वालों पर नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा। कोई भी भवन बनाने से पूर्व उसका नक्शा पास कराएं। नगर निगम से संबंधित सभी शर्ताें को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करें। अवैध निर्माण करने वालों पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें