फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इग्नू की परीक्षाएं सात जून से ः डॉ. धर्मपाल

Wed, 22 May 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इग्नू की परीक्षाएं सात जून से शुरू होने जा रही हैं, जो 13 जुलाई को समाप्त होंगी। इग्नू की ओर से पात्र विद्यार्थियों को हॉल टिकट जारी किए जा चुके हैं। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignu.ac.in पर अपलोड किए जा चुके हैं। क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत 38 केंद्र बनाए गए हैं।


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया की जिन विद्यार्थियों ने समय रहते परीक्षा फार्म ऑनलाइन नहीं भरा है। ऐसे विद्यार्थी 25 मई तक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर ऑफलाइन अपना परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को 1100 रुपये लेट फीस साथ में 200 रुपये पर कोर्स के हिसाब से डीडी बनाकर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक व यमुनानगर जिलों में इग्नू द्वारा कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें नौ परीक्षा केंद्र हरियाणा की विभिन्न जिलों में स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की ओर से जल्द सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी किया जाएगा। इसमें उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंच जाएं और इग्नू द्वारा जारी आईडी कार्ड और हॉल टिकट साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें