फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी भरी कॉल आए तो पुलिस को बताएं : एसपी

Tue, 23 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
इमीग्रेशन व आईलेट्स सेंटर संचालकों के साथ बैठक करते एसपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में एसपी कमलदीप गोयल ने इमीग्रेशन व आईलेट्स सेंटर के संचालकों के साथ बैठक की। एसपी ने कहा कि कुछ समय से इमीग्रेशन व आईलेट्स सेंटर संचालकों को विदेश से धमकी भरे फोन आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अगर किसी भी संचालक को धमकी भरा फोन कॉल आता है तो तुरंत सूचना पुलिस को दें। पुलिस ऐसे मामलों में पूरी मदद करेगी।

बैठक में एसपी ने सेंटर संचालकों से अपील की कि विद्यार्थियों व अभिभावकों से अनावश्यक पैसा वसूलने से बचें। अधिक पैसा लेने से समाज में सेंटरों की छवि खराब होती है। इस वजह से भी संचालक अपराधियों के निशाने पर आ सकते हैं। एसपी ने कहा कि किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान न करें और कार्य को पारदर्शिता के साथ चलाएं।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण इलाकों से कई युवक पढ़ाई या काम के बहाने विदेश जाते हैं, पर वहां जाकर वे असामाजिक तत्वों के संपर्क में आ जाते हैं। ऐसे युवक अपने ही क्षेत्र या परिचितों के बारे में अपराधियों को जानकारी दे सकते हैं। इसलिए सेंटर संचालक सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं। एसपी संचालकों को शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई संचालक असुरक्षित महसूस करता है तो वह शस्त्र लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकता है। प्रशासन ने पहले भी ऐसी परिस्थितियों में असलहा लाइसेंस जारी किए हैं। इस बार भी जल्द प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एसपी ने सभी संस्थानों के बाहर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि कैमरे न केवल अपराधियों की पहचान करने में मदद करेंगे बल्कि अपराध रोकथाम में कारगर साबित होंगे। संस्थान के अंदर व बाहर सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने की जरूरत पर भी बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें