फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेने हरिद्वार गए तो 14 दिन के लिए होना होगा क्वारंटीन

विज्ञापन
if you go to kavad then you will have to get corentin - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यदि इस साल आप कांवड़ लेने जाने की सोच रहे हैं, तो यह ख्याल दिल से निकाल दें। चूंकि हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करते ही आपको 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। यही नहीं इन 14 दिनों में जो खर्च आएगा वह भी आप से ही वसूला जाएगा। इसके अलावा आदेश न मानने पर कानून कार्रवाई का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

यह आदेश उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। वहीं यमुनानगर जिला प्रशासन को भी अपने सभी बार्डर सील करने को कहा गया है। यह निर्णय तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। इसी के चलते इस बार कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी प्रकार की कांवड़ इस बार नहीं लाई जा सकेगे। कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने व सीमाएं सील करने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें इसे रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई। वहीं सभी अधिकारियों को ड्यूटियां सौंपी गई हैं।
हरिद्वार प्रशासन की ओर से कहा गया कि जिला प्रशासन किसी को भी कांवड़ यात्रा की अनुमति न दें। वहीं कोई बिना अनुमति के हरिद्वार आता है तो उसे 14 दिन के क्वारंटीन कर दिया जाएगा। भले ही उसमें कोविड-19 के लक्षण न हो। क्वारंटीन के दौरान आने वाला पूरा खर्च भी व्यक्ति से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

जिले से करीब बीस हजार से ज्यादा शिवभक्त कांवड़ लेने हरिद्वार जाते हैं। वहीं करीब सात से आठ लाख कांवड़िए जिले से होकर दूसरे राज्यों के लिए जाते हैं। वहीं कुछ विशेष तरह की कांवड़ के लिए प्रशासनिक अनुति ली जाती है। लेकिन हरिद्वार प्रशासन से हुई बैठक में इस साल किसी को भी कांवड़ के लिए अनुमति न देने पर सहमति बनी है।
हरिद्वार प्रशासन की ओर से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन इसके लिए अलर्ट हो गया है। जिले में किसी भी दुकान पर कांवड़ यात्रा संबंधी सामान नहीं बिकेगा। यात्रा संबंधी कांवड़ियों की वर्दी, बैग बेचने पर पाबंदी लगा दी गई हैं। वहीं इसके लिए डीजे इत्यादि देने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगा। ऐसा सभी सामान जब्त कर लिया जाएगा।
छह जुलाई से सावन की शुरुआत होगी। कांवड़ यात्रा सावन मास में शुरू होती है, जो इसी माह में पड़ने वाली शिवरात्री तक चलती है। शिवरात्री पर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है, लेकिन कोरोना के चलते जिला प्रशासन की ओर से यमुनानगर से उत्तरप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड सहित अन्य जिलों से लगती सभी सीमाएं पांच जुलाई को ही बंद कर दी जाएंगी।
जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध और हरिद्वार न जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन व पुलिस की ओर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी गांवों में मुनादी करवाई जाएगी। वहीं गांव के लोग कांवड़ लेने न जाए इसके लिए सभी सरपंचों की भी जिम्मेदारी लगाई जाएगी। इसके अलावा सभी चौक व चौराहों पर बोर्ड, पोस्टर, बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें