फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गलत दिशा में वाहन दौड़ाया तो भुगतेंगे

Tue, 17 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हाईवे पर गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस वाहन चालकोंं पर भारी जुर्माने के साथ एफआईआर भी दर्ज करा रही है। पुलिस पिछले तीन दिन में अब तक 20 वाहन चालकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज करा चुकी। जल्द ही हल्के और दोपहिया वाहनों के खिलाफ भी अभियान भी शुरू किया जाएगा।
हाईवे पर लगातार बढ़ रहे हादसों के बाद यमुनानगर पुलिस ने हरकत में आई। नेशनल और स्टेट हाइवे पर ज्यादातर हादसे गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हो रहे हैं। जिस कारण पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। लाइन तोड़ कर और उलटी दिशा में वाहन चलाने वाले भारी वाहनों पर भारी जुर्माना किया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 के तहत केस भी दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर यातायात पुलिस प्रभारी कुशलपाल राणा ने बताया कि अभियान में अब तक 20 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकद्दमे दर्ज किए जा चुके हैं। जिन वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। उनके वाहनों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। इसके साथ ही वाहन चालकों परजुर्माना भी लगाया गया है।
गलत दिशा में लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई के मूड में है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी रिपोर्ट तैयार की है। ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस भी रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक यह अभियान भारी वाहनों के खिलाफ चल रहा है। इसके बाद यह अभियान हल्के वाहनों के खिलाफ भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में गलत दिशा में चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर भी केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें