फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगी होली

Fri, 14 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। होली पर हुड़दंग करने वालों पर इस बार सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने जिले में 16 स्थानों पर नाकेबंदी की है। एसपी खुद नाकों पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के हथियार भी चेक किए। एसपी का कहना है कि शहर से लेकर देहात तक संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाएगी। हुड़दंग करने वालों की होली हवालात में मनेगी।

इस बार रंगों की होली शुक्रवार को मनाई जाएगी। शुक्रवार को जुमे की नमाज भी होनी है। इस पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खास तौर पर होली पर नशे की हालत में हुडदंग करने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसपी ने सभी थानेदारों और पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। शहर और भीड़ वाले स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 16 स्थानों लगे नाकों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ क गई है। एसपी ने कुछ नाकों पर खुद पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नाकों पर हथियार लेकर खड़े होने वाले पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। साथ ही हथियार को पकड़ने की पोजिशन और चलाने के तरीके के बारे में भी बताया। एसपी राजीव देसवाल ने कहा कि नशा मुक्त मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें