फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उठान के लिए गाड़ियां उपलब्ध न हुईं तो ट्रांसपोर्टर का ठेका होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। अनाज मंडी सरस्वती नगर में एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने बैठक कर आढ़ती और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गेहूं उठान न होने से मंडी अटी पड़ी है, ट्रांसपोर्टर गाड़ियां उपलब्ध नहीं करवा पा रहे। किसानों ने कहा कि गेहूं का उठान न होने से उनकी पेमेंट रुकी पड़ी है। बैठक में डीएफएससी अशोक शर्मा, निरीक्षक सुखचैन सिंह, हैफेड के निरीक्षक मनीष कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव अवतार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आढ़तियों व किसानों से बातचीत करने के पश्चात एसडीएम ने ट्रांसपोर्टरों से पूछा कि मंडी में गाड़ी उपलब्ध क्यों नहीं कराई जा रही? ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि गाड़ियां गोदाम में समय पर खाली नहीं हो रही। उन्होंने आज सात गाड़ियां मंडी में दी हैं। उन्हें गाड़ियां बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए। ट्रांसपोर्टर को एसडीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें मंडी बिल्कुल साफ चाहिए ताकि मंडी का कार्य सुचारू रूप से चल सके। अगर गाड़ियां जरूरत के अनुसार उपलब्ध न करवाई गईं तो उनका ठेका रद्द कर दिया जाएगा। मंडी एसोसिएशन के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश अनुसार एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मार्केट कमेटी के सचिव अवतार सिंह, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति सुखचैन सिंह, निरीक्षक हैफेड मनीष कुमार, मंडी प्रधान अवतार सिंह व राहुल गर्ग हैं। यह कमेटी निश्चित करेगी की किस आढ़ती पर ज्यादा गेहूं पड़ी है। उसके अनुसार उठान कराया जाएगा। इस मौके पर नरेश गर्ग, कलीराम, निखिल गोयल, हरदीप सैनी, सतीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें