फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण किया तो सामान जब्त कर लगेगा जुर्माना

Wed, 01 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम के विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव ने जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में शहर के रेहड़ी और फड़ी संचालकों की बैठक ली। यादव ने सभी को अतिक्रमण न करने के बारे में समझाया। साथ ही चेतावनी दी कि नहीं मामने पर सड़क पर रखा सामान जब्त करने के साथ 25 हजार तक का चालान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान और सेवा पखवाड़ा के तहत शहर को सुंदर, साफ, स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई व अन्य व्यवस्था की जा रही है। सेवा पखवाड़ा दो अक्तूबरऔर शहर स्वच्छता अभियान 25 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर को साफ व व्यवस्थित बनाने के लिए हमने बैठक व डोर टू डोर जाकर जगाधरी व यमुनानगर के सभी दुकानदारों, रेहड़ी पर ओर फड़ी संचालकों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समझाया गया। अब अंतिम चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने सभी रेहड़ी और फड़ी संचालकों को समझाया कि वे डस्टबिन का इस्तेमाल करें और उसका कचरा डोर टू डोर आने वाले वाहन में डाले।
विज्ञापन

यदि कोई भी उनके आसपास कचरा डालता है तो उसकी अपने मोबाइल में फोटो खींचे और उन्हें इसकी जानकारी दें। खुले में कचरा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी को समझाया कि अब त्योहारों का सीजन चलने वाला है। अधिकतर दुकानदार और रेहड़ी फड़ी विक्रेता भी सड़क तक अपना सामान रखकर कब्जा कर लेते है। सभी पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कंबोज, सचिन कांबोज और विभिन्न रेहड़ी और फड़ी संचालक मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें