फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन नहीं रुकी तो करेंगे बेमियादी ट्रैक जाम

Sat, 22 Jun 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को लंबे समय से ठहराव की मांग को लेकर किसान यूनियन के प्रधान संजू गुंदियाना व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमजीत धीमान के साथ दैनिक यात्रियों ने बैठक की। इसके बाद मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन सौंपा और 15 दिन का समय रेलवे अधिकारियों को दिया गया है।
साथ ही कहा कि 15 दिन के बाद भी यमुनानगर जाने के लिए सुबह के समय कैसेंजर ट्रेन का ठहराव नहीं होता तो प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई की वह दोबारा रेलवे ट्रैक को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे। इसका जिम्मेदार रेलवे और सरकार होगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजू गुंदियाना व परमजीत धीमान ने कहा कि पहले 22 फरवरी को ट्रेन का चक्का जाम करने पर रेलवे अधिकारियों ने उनसे 15 दिन का समय मांगा था। अपने वादे को अधिकारी पूरा न कर सके और फिर 26 मार्च को ट्रैक जाम करने का निर्णय लिया। यह फैसला महापंचायत में लिया गया। तब डीसी द्वारा मैसेज भेज कर उन्हें यमुनानगर बुलवाया गया।
डीसी ने रेलवे के अधिकारियों के साथ हमारी मीटिंग करवाई तब अधिकारियों ने आचार संहिता लगने का बहाना लगाकर हमें लंबे समय के लिए टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि अब आचार संहिता भी खत्म हो गई है। हमारी नई सरकार व प्रशासन से मांग है कि मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय एक पेसेंजर ट्रेन का ठहराव करवाया जाए।
विज्ञापन

अगर 15 दिन में ठहराव नहीं करवाया जाता तो लोगों के पास रेलवे ट्रैक को जाम करने के अलावा और कुछ नहीं बचेगा। इस मौके पर कुलवंत भाटिया, सतपाल सैनी, रवि मथानिया, ईश्वर दयाल सोमनाथ, कृष्ण चंद सैनी, रमेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें