फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क पर सामान मिला तो किया जाएगा जब्त

Wed, 03 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दुकानदारों को समझाते निगम के स्पेशल ऑफिसर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पेशल ऑफिसर (सेनिटेशन) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) के नेतृत्व में टीम ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान स्पेशल ऑफिसर दुकानदारों को चेतावनी दी सड़क पर सामान मिला तो जब्त किया जाएगा। साथ ही साइन बोर्ड भी नष्ट कर दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और खुले में कचरा न डालने के प्रति जागरूक किया। जिस दुकानदार का सामान दुकान के बाहर सड़क पर मिला, उसे उठवाकर अंदर रखवाया गया। जिस दुकान के बाहर कचरा मिला, उसे उठवाया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अब केवल समझाया जा रहा है, अगली बार दुकान पर दुकान के बाहर सड़क पर सामान मिला तो उसे जब्त किया जाएगा और चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी रेहड़ी संचालकों को भी स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने की हिदायत दी गई। स्पेशल ऑफिसर यादव ने कुछ दिन पहले शहर के दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते देर शाम स्पेशल ऑफिसर अनिल कुमार यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सीएसआई अनिल नैन, सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल व निगम कर्मचारी रेलवे रोड पर निकले।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक डोर टू डोर हर दुकानदार को अतिक्रमण न करने व खुले में कचरा न डालने के प्रति जागरूक किया। स्पेशल ऑफिसर अनिल कुमार ने हर दुकान के अंदर जाकर सफाई व्यवस्था जांची। दुकानदार द्वारा डस्टबिन का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं। जिन दुकानों में डस्टबिन नहीं मिले, उन दुकानदारों को डस्टबिन रखने और उसमें एकत्रित कचरे को निगम के वाहन में डालने के बारे में समझाया। दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक न का इस्तेमाल न करने के प्रति समझाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें