फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं भर्ती हुए अध्यापक तो स्कूल को जड़ेंगे ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। फैजपुर के सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द से जल्द स्कूल में अध्यापक नहीं भेजे गए तो वह स्कूल को ताला जड़ देंगे। ग्रामीणों के स्कूल में इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण इमरान, जाहिद, साद्दा, हाफ़िज़ दाऊद मुनशाद आदि का कहना है की फैजपुर के सरकारी स्कूल में 250 से ज्यादा बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन उन 250 बच्चों पर केवल दो ही अध्यापक हैं। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गांव स्कूल में शिक्षकों की कमी की वजह और सही ढंग से बच्चों की पढ़ाई न होने की समस्या से जूझ रहा है। लोगों का कहना है कि दो साल पहले यहां छह से सात अध्यापक आते थे। कुछ बदल कर चले गए, कुछ रिटायर हो गए लेकिन उसके बाद कोई नया अध्यापक आया ही नहीं। जिस कारण समस्या गंभीर हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की वजह से मजबूरन हमें अपने बच्चे प्राइवेट स्कूलों में भेजने पड़ रहे हैं।
इस समस्या से परेशान होकर ग्रामीण स्कूल के गेट पर ताला जड़ने के लिए पहुंचे। इस मौके पर पंहुचे एडिशनल प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया कि बहुत जल्द यहां पर अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी अशोक राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते तक यहां पर एक अध्यापक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें