संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शादीपुर वाया रायपुर, जठलाना, गुमथला सड़क का काम एक सप्ताह में नहीं शुरू किया गया तो कांग्रेस पार्टी जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। यह एलान हलका रादौर विधायक बिशन लाल सैनी ने किया।
विधायक ने कहा कि शादीपुर वाया रायपुर, जठलाना, गुमथला सड़क बनाने को लेकर इंजीनियरिंग चीफ से चंडीगढ़ में मिलकर उनसे बातचीत की गई। बातचीत के दौरान इंजीनियरिंग चीफ ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उपरोक्त सड़क का वर्क ऑर्डर ले लिया जाएगा। जिससे ठेकेदार को काम करने की परमिशन मिल सके। इस सड़क का बहुत लाभ है।
रादौर के 50 प्रतिशत वाहन इसी सड़क पर चलते है। सड़क खस्ता हाल होने के कारण स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी आने जाने में परेशानी होती हैं। सरकार ने एक सप्ताह के अंदर काम शुरू नहीं किया जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राजकुमार खुर्दबन, विरेंद्र चौहान नागल, पूर्व सरपंच रणधीर अलीपुरा, ब्लॉक समिति सदस्य परमजीत अलीपुरा, पूर्व सरपंच कर्म सिंह नाचरोंन, गुलजार लंबरदार भागु माजरा आदि मौजूद रहे।