फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एचएसजीपीसी के प्रधान का चयन नहीं तो संगत संभालेगी गुरुद्वारा साहिब की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संघर्षशील कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को अनाज मंडी में हुई। बैठक में सरकार की ओर से नामित कमेटी की कार्य कुशलताओं की समीक्षा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कमेटी की गतिविधियों पर गहन चिंता प्रकट की। बैठक में चेतावनी दी गई कि 15 दिन के भीतर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एडहोक कमेटी की बैठक बुला कर सही प्रकार से अध्यक्ष व अन्य पद नहीं चुने तो संगत प्रदेश के गुरुद्वारों की सेवा अपने हाथों में ले लेगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि हरियाणा कमेटी के सदस्य संगत के गुरुद्वारों को अपनी निजी संपत्ति समझने लगे हैं। जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद,परिवारवाद का प्रभाव स्पष्ट झलकता है। जो व्यक्ति मुख्य पदों पर लगाए गए हैं। वह मुख्य कार्यालय की कार्यप्रणाली के वातावरण से पूरी तरह अनजान है। कार्यालय के कामों में निपुण नहीं है। पंजाब से अपने चहेतों को भारी तनख्वाह व भत्तों पर रखा गया है। कोई भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में किसी महत्वपूर्ण पद पर नहीं रहे हैं। कार्य करने वाले सभी सदस्यों ने सभी कायदे कानून की परवाह न करते हुए अपने पुत्रों व रिश्तेदारों को उन्नतियां प्रदान की हैं। उनसे अधिक पढ़े-लिखे व्यक्तियों को अनदेखा किया गया।
जो व्यक्ति सोने की चोरी के मामलों में संदिग्ध हैं उन्हें तरक्की देकर मीत सेक्रेटरी लगा दिया गया है। कमेटी का कोई काम समय पर नहीं किया जा रहा। इस कमेटी की सबसे विडंबना यह है कि महंत कर्मजीत सिंह व गुरविंद्र सिंह धमीजा का इस्तीफा मंजूर होने के बाद भी कार्यकारी प्रधान व कार्यकारी सचिव की अस्थाई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि गृह सचिव के स्पष्ट आदेश थे कि मामला जनरल हाउस के समक्ष पेश किया जाए, लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देशों पर एक्ट 2014 की अवहेलना करते हुए अपने चहेतों को समायोजित किया जा रहा है। अगर यही स्थिति रही तो संगत मजबूरन इन कमेटी के सदस्यों को घेराव करेगी। बैठक में चेतावनी दी गई कि 15 दिन के भीतर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एडहोक कमेटी की बैठक बुला कर सही प्रकार से अध्यक्ष व अन्य पद नहीं चुने तो संगत प्रदेश के गुरुद्वारों की सेवा अपने हाथों में ले लेगी। मौके पर सुखविंद्र सिंह, हरमनप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, दर्शन सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुच्चा सिंह, स्वर्ण सिंह, हाकम सिंह, बलदेव सिंह, गुरबाज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें