फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगों का समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन

Sun, 06 Apr 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पर दमकल कर्मियों की बैठक हुई। इस दौरान मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही मांगों का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन करने का एलान किया गया।
राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज व संगठन सचिव संतोष कुमार ने बताया कि दमकल कर्मचारियों की मांगों के लिए मंत्री विपुल गोयल से अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के साथ चार अप्रैल को बैठक में हुई। इसमें बैंकों से बात कर 20 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा व रिस्क कवर देने, फायर फाइटिंग कोर्स पूरा होने पर सर्टिफिकेट जारी करने व सरकारी कार्य या कोर्स करने के लिए सरकार द्वारा भेजने पर डीए व टीए देने, आग बुझाते समय घायल होने पर सरकार की ओर से इलाज कराने तथा मेडिकल अवकाश देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पहले से फायर फाइटिंग का कोर्स कर चुके कर्मचारियों को दोबारा फायर फाइटिंग का कोर्स न कराने, कोर्स की सूची में नाम आने पर कर्मचारियों की समस्या को ध्यान में रख पुनः कोर्स की सूची में नाम जोड़ने व जीवन सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर तत्परता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। सभी शर्तें पूरा करने वाले फायर ऑपरेटरों व ड्राइवरों को फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों पर समायोजित करने, जॉब सिक्योरिटी देने, नियमित करने की नीति बनाने, जोखिम भत्ता देने पर भी बात हुई।
विज्ञापन

वहीं समान काम समान वेतन लागू करने, बिना शर्त प्रमोशन व एसीपी देने पर पुनर्विचार करने, व वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए 15 अप्रैल तक हरियाणा अग्निशमन विभाग के महानिदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया। कमेटी 15 मई तक मांगों पर रिपोर्ट राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए कमेटी का गठन नहीं किया गया तो दमकल कर्मचारी 20 अप्रैल को कर्मचारी भवन रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आंदोलन की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें