फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आज बोली नहीं लगी तो सील होंगे 45 जोन के शराब ठेके

Wed, 11 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नई शराब पॉलिसी 12 जून से लागू हो जाएगी। केवल आज का दिन ही बचा है। फिर भी जिले में शराब के सभी ठेकों की नीलामी अभी तक नहीं हो सकी है। आबकारी विभाग ने मंगलवार को एक बार फिर से शराब के 45 जोन की नीलामी करवाई। एक भी ठेकेदार ने नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। माना जा रहा है कि 11 जून को एक बार फिर से नीलामी करवाई जा सकती है। यदि आज भी नीलामी नहीं हुई तो रात को 12 बजे ठेकों को सील कर दिया जाएगा।
इससे एक बार फिर से साफ हो गया है कि गैंगस्टरों का खौफ ठेकेदाराें के मन से अभी गया नहीं है। जिससे एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अभी तक शराब कारोबारियों के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा नहीं कर पाई है। आबकारी विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि मंगलवार को ठेकों की नीलामी नहीं हो सकी। अब जल्द ही दोबारा नीलामी कराई जाएगी। यदि ठेकों की नीलामी नहीं होती तो आगामी आदेशों तक शराब ठेकों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 12 जून से पहले यदि एक बार फिर से शराब ठेकों की नीलामी होती तो कोई भी ठेकेदार उसमें हिस्सा नहीं लेगा। इसकी बड़ी वजह शराब ठेकों के रेट में कमी। यदि 11 जून तक यदि ठेकों की नीलामी नहीं होती है तो आबकारी विभाग इनकी कीमतों में पांच प्रतिशत की कमी करके दोबारा रिजर्व प्राइस तय करेगा। रिजर्व प्राइस कम होने से ठेकों की कीमतों में कमी आएगी।
चर्चा है कि ठेकों पर हुई फायरिंग की आड़ में सभी शराब ठेकेदार एकजुट हो गए हैं। उनका मकसद ठेकों की कीमतों में कमी करवाना है। वह इसलिए क्योंकि इस बार शराब ठेकों की नीलामी एक साल के लिए न होकर 21 माह के लिए हो रही है। जिस कारण ठेके बहुत महंगे बिक रहे हैं। गत वर्ष एक साल के लिए जिले में शराब ठेकों की नीलामी 237 करोड़ रुपये में हुई थी। जबकि इस बार 21 माह के लिए 485 करोड़ रुपये के लिए हो रही है।
विज्ञापन

नियमानुसार यदि ठेकों की नीलामी नहीं होती है तो अगली बार पांच प्रतिशत कम करके दोबारा नीलामी की जाती है, जो कि शराब कारोबारियों के लिए फायदे का सौदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें