फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गन्ने के खेत में पड़े शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ईशोपुर गांव में गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिले शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव रतनपुरा गांव के संदीप का है। जो तीर्थ नगर में मोबाइल की दुकान करता था। संदीप दो दिन से घर से लापता था, तलाश में परिजन भी जुटे थे। जब संदीप का कुछ अता पता नहीं चला तब परेशान होने के बाद वे संदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सदर यमुनानगर में पहुंचे और हुलिया बताया।
विज्ञापन

तब पुलिस ने उन्हें एक युवक के शव मिलने की बात बताई। उसके बाद पुलिस परिजनों को शवगृह में लेकर आई, जहां परिजनों ने उसे पहचान लिया। इस मामले में पुलिस ने पहले ही किसान अक्षय शर्मा की बयानों पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन हत्यारोपी कौन अभी इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन पुलिस मामले में कई एंगल से तफ्तीश कर रही है।

दुकान के शीशे के दरवाजे का लॉक कर निकला था
मृतक के भाई कुलदीप व प्रदीप ने बताया कि उनका भाई सबसे छोटा था और इन दिनों उसके रिश्ते की भी बात चल रही थी। और वह मोबाइल की दुकान करता था। वह अकसर शाम के समय दुकान के शीशे वाला दरवाजा लगाकर जूस पीने के लिए मार्केट में ही चला जाता था। परसों शाम भी पौने सात बजे दुकान से इसी तरह से निकल गया। कुलदीप ने बताया कि उसने सोचा संदीप जूस पीने के लिए ही गया होगा पर शाम से रात हो गई, लेकिन संदीप का कुछ अता पता नहीं था। उन्होंने उसे फोन भी किया लेकिन रिंग जाती रही, किंतु फोन रिसीव नहीं हो पाया। इस तरह उन्हें उसकी चिंता होने लगी। उन्होंने आसपास पता करने के बाद रिश्तेदारी में भी पूछा, वहां भी कुछ पता नहीं चला। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े प्रदीप ने बताया कि उसके भाई संदीप का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। यहां तक वह शराब भी नहीं पीता था। फिर भी उसके भाई संदीप की रंजिशन हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इस तरह से मिला था खेतों में संदीप का शव
उल्लेखनीय है ईशोपुर गांव के किसान अक्षय के गन्ने के खेत में खून से लथपथ संदीप का शव मिला था। सिर व मुंह पर शराब की बोतलों से कई जगहों पर वार किए हुए थे। गए। गले में उसकी टी शर्ट लिपटी हुई भी मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही गला भी घोंटा गया होगा। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। लेकिन संदीप के हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

वर्जन
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-जोगिंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें