फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले के 30 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन


यमुनानगर।
सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों में रचनात्मक व नवीन सोच को बढ़ावा देने की इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले से इस बार 30 विद्यार्थियों के भेजे गए आइडिया चुने गए हैं। जिन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से दस-दस हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस राशि की मदद से ये विद्यार्थी अपने चुने गए आइडिया पर मॉडल तैयार करेंगे। इन मॉडल को जिला स्तर पर प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इनमें श्रेष्ठ चुने गए मॉडल राज्य फिर राष्ट्र स्तर पर जाएंगे।
राष्ट्र स्तर के मॉडल पेटेंट कराए जाएंगे, जिसे यदि कोई कंपनी या सरकार अपनाती है तो उसकी रॉयल्टी संबंधित विद्यार्थी को मिलेगी। बता दें कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड के लिए जून से नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत नियमानुसार हर स्कूल से पांच आडिया भेजे जा सकते थे। जिले से करीब 500 आइडिया भेजे गए, जिनके 30 विद्यार्थियों के आइडिया जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित कर लिए गए हैं। प्रदर्शनी तक मॉडल बनाने के लिए चयनित 30 विद्यार्थियों को उनके आइडिया पर मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये मिलेंगे। इंस्पायर अवार्ड के जिले से नोडल एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि पिछली बार 22 विद्यार्थियों के आइडिया का चयन हुआ था, जिसके इस बार सुधार कर आठ अधिक विद्यार्थी चुने गए हैं। इन कुल 30 विद्यार्थियों को जल्द जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुति के लिए अपने-अपने आइडिया पर मॉडल बनाने को दस-दस हजार उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों से 22 और निजी से आठ मॉडल चयनित
सरकारी स्कूल :
जीएसएसएस भेड़थल में 9वीं से चिंटू, जीएसएसएस मुसिंबल में 10वीं से गुरप्रीत, जीएमएस रामपुरअराइयां में 8वीं से दीक्षा, जीएचएस रसूलपुर में 9वीं से कीर्ति, जीएमएस अरनौली में 8वीं से अभिनव, जीएचएस लेदी में 10वीं से इसरार अली, जीएमएस गनोला में छठी से रिजवान का मॉडल चयनित किया गया है। इसके अलावा जीएचएस मांडखेड़ी में 10वीं से अंजली, जीजीएसएसएस छछरौली में 10वीं से वंशिका, जीजीएसएसएस में 9वीं से ईशा, जीजीएसएसएस में 9वीं से खुशी यादव, जीएसएसएस दामला में 8वीं से पारुल, जीएसएसएस मेहलावाली में 9वीं से रवि, जीएचएस सुढैल में 7वीं से आंचल, जीएसएसएस स्यालबा में 10वीं से दीपाली के मॉडल का चयन किया गया है। वहीं जीजीएसएसएस पुरानी सब्जीमंडी में 10वीं से वैष्णवी, जीएसएसएस सारन में 9वीं से अक्षत, जीएसएसएस मुस्तफाबाद में 8वीं से अथर्व, जीएसएसएस चमरोड़ी में 10वीं से यूनस खान, जीएसएसएस चमरोड़ी में 10वीं से अलिशा खान, जीएमएसएसएस बिलासपुर में 9वीं से जानवी के मॉडल का चयन किया गया है।
विज्ञापन


निजी स्कूल : सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 8वीं से अनन्या, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 9वीं से कार्तिक, न्यू हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 8वीं से मनन, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में 7वीं से कशिश, मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 9वीं से खुशी सिंह का मॉडल चयनित हुआ है। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुस्तफाबाद में 10वीं से सोबित, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 9वीं से जयतेग नारंग, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 10वीं से जोश कुंवर सिंह का मॉडल चुना गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें