फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोडवेज बस में हैप्पी कार्ड से मुफ्त सफर के लिए दिखानी होगी आईडी

Fri, 19 Jul 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हैप्पी कार्ड से हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर के लिए पात्र को साथ में अपना फोटो पहचान पत्र भी रखना होगा। क्योंकि हैप्पी कार्ड का इस्तेमाल पात्र के सिवाय कोई और न कर पाए, इसके लिए परिचालक बसों में हैप्पी कार्ड से टिकट लेने वालों की आईडी भी जांचेंगे। फिलहाल परिचालक इस बारे सफर कर रहे पात्रों को जागरूक कर रहे हैं।
जिले में सात जून से हैप्पी कार्ड दिए जाने लगे। पहले दिन कृषि मंत्री कंवरपाल ने यमुनानगर बस स्टैंड पर 20 पात्रों को कार्ड दिए। इस दौरान बताया गया कि 10 हजार आवेदन हैं। अब कुल आवेदन 45 हजार को पार कर रहे हैं। 45 हजार में 26 हजार को कार्ड दिए जा चुके हैं। इनमें काफी लोग तो रोडवेज बसों में कार्ड के जरिए सफर भी करने लगे हैं।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड पर पात्र की फोटो नहीं है, इसलिए यह पता लगा पाना मुश्किल है कि कार्ड पात्र का है या इसका कोई और इस्तेमाल कर रहा है। इसकी पुष्टि के लिए पात्र हैप्पी कार्ड के साथ अपना फोटो युक्त पहचान पत्र भी साथ लेकर नहीं चल रहे। इस कारण पात्रों को बसों में सफर के लिए हैप्पी कार्ड के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसे कार्ड के जरिए टिकट लेते समय दिखाना होगा।
कार्ड लेने रोज पहुंच रहे 150-200 लोग
45 हजार आवेदनों में नौ हजार ऐसे हैं, जिन्हें अभी दिए जाने हैं। आवेदन बढ़ने पर यह संख्या बढ़ जाएगी। आवेदन बढ़ते देख रादौर, बिलासपुर, छछरौली, प्रतापनगर के बस अड्डों पर भी कार्ड दिए जाने लगे, वहीं शनिवार व रविवार को भी कार्ड वितरण शुरू किया। तब भी रोज 150 से 200 लोग कार्ड लेने पहुंच रहे हैं।
ये है योजना
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) में एक लाख या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य पात्र हैं। इन्हें हरियाणा रोडवेज से हैप्पी कार्ड दिए जा रहे हैं, जिसे दिखाकर वह रोडवेज बसों में एक साल में एक हजार किमी. तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। कार्ड के लिए रोडवेज को 50 रुपये की फीस देनी है। योजना के तहत आवेदन किसी भी सीएससी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड से रोडवेज बस में सफर के लिए पात्र अपनी फोटो युक्त पहचान पत्र भी साथ रखें। जिससे पता लग पाए कि हैप्पी कार्ड दिखाने वाला ही पात्र है। पात्र के सिवाय अन्य कोई कार्ड को इस्तेमाल न कर पाए।- संजय रावल, जीएम रोडवेज, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें