संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड पर गन्ने का रस पीने के बाद रुपये मांगने पर दो युवकों ने रेहड़ी वाले के पेट में बर्फ तोड़ने का सुआ घोंपकर घायल कर दिया। साथ ही उसे लातों-घूंसों से पीटा। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोशाला कॉलोनी निवासी अली हैदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी बस स्टैंड के सामने गन्ने के रस की रेहड़ी लगाता है। देर शाम वह रेहड़ी पर था। तभी उनकी कॉलोनी का ही रवि बाजवा गन्ने का रस पीने के लिए उसकी रेहड़ी पर आया। उसके साथ उसकी मौसी का लड़का बबलू भी था। आरोपियों ने उससे गन्ने का रस पिया। रस पीने के बाद जब उसने आरोपियों से रस के रुपये मांगे तो आरोपी रवि ने उसे गले से पकड़ लिया और बहस करने लगा।
इसके बाद आरोपी रवि ने रेहड़ी से उसका बर्फ तोड़ने का सुआ उठाकर उसके पेट में घोंप दिया। आरोपी बबलू ने भी उसके साथ उससे मारपीट की। उसे लातों व मुक्कों से पीटा। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पर दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।