फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 25 Jul 2024 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने अपने पति के दोस्त पर डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का 11 साल पहले निधन हो गया था। तब से वह अपने बच्चों के साथ रहती है। उनके गांव का ही कंवरपाल उसके पति का दोस्त था। जो पति की मौत के बाद उनके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि जब भी वह घर पर अकेली होती तो वह उसे डरा धमका कर उससे गलत काम करता। आरोपी करीब डेढ़ साल से उसके साथ गलत काम कर रहा है। लोक लाज के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। कुछ दिनों पहले उसने आरोपी को घर आने से मना कर दिया था। इस पर आरोपी ने उससे मारपीट की थी। 22 जुलाई को वह डिपो से राशन लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी ने अपना टेंपो उसके आगे अड़ाकर उसे रोक लिया और जबरन उसे खींचकर टेंपो में बिठाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें