फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की शिकायत पर पत्नी को गोली मारने वाले पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला अस्पताल में उपचारधीन। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
गैर मर्द के साथ बाइक पर जा रही पत्नी पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ फर्कपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला के प्रेमी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। वह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। महिला रोहतक के एक गांव की रहने वाली है और करीब दस साल पहले करनाल के एक गांव निवासी पति के साथ उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

जब उसे गोली मारी गई तो वह प्रेमी युवक के साथ थी। इसी दौरान बाइक पर महिला का पति आया और वह ममीदी के नजदीक शराब के ठेके के पास खड़े होकर बात करने लग गए। दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई। जिस पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली पास से मारी गई है थी जोकि महिला के दाएं कंधे में लगी और आरपार हो गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है।
दोनों में प्यार हो गया : पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नरेश उनका पड़ोसी है। वह अपनी पत्नी को पीटता था। उसने कई बार उनका बीच बचाव कराया। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और वे मिलने लगे। तीन माह पहले वह महिला को यमुनानगर लेकर आ गया था। यहां पर वह रहती थी। शनिवार देर शाम को वह महिला को बाइक पर लेकर जा रहा था तो रादौर रोड पर जैन कॉलोनी के पास नरेश ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग कर दी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

पति-पत्नी में चल रहा तलाक का केस : शिकायतकर्ता युवक का कहना है कि पति पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है। उनके दो बच्चे हैं। झगड़े की वजह से वह महिला को यमुनानगर लेकर आया था। अब पति पत्नी साथ नहीं रहते।
थाना फर्कपुर प्रभारी यशपाल नेहरा का कहना है कि युवक की शिकायत पर महिला के पति नरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंची थी। अभी महिला की हालत नाजुक है। फायरिंग करने के आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें