फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब पीने के विवाद में की थी पति की हत्या

Mon, 06 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्यारोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव खिजरी में शनिवार की रात पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को घर से पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में इस्तेमाल चाकू व पाइप बरामद कर लिए गए। हत्यारोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पति का शराब पीना मानी जा रही है। रोकने पर भी पति शराब पीने से नहीं रुका, जिस पर दोनों में झगड़ा था। पत्नी ने घर में चाकू से कई वार कर पति को लहूलुहान कर दिया और डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी।
गांव खिजरी निवासी सुखबीर मजदूरी करता था। उसकी 10 साल पहले दीक्षा उर्फ निशु से शादी हुई। दोनों को एक बेटी व दो बेटे हुए। सुखबीर, दीक्षा व उनके तीनों बच्चे व सुखबीर की मां गांव में शेड वाले घर में रह रहे थे। आठ साल परिवार में सबकुछ ठीक रहा, पर गत दो साल से दीक्षा की मानसिक स्थिति खराब रहने लगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुखबीर ने कोई लोन लिया, जिससे दीक्षा परेशान थी। दीक्षा व सुखबीर के बीच घर पर झगड़े होने लगे। सुखबीर के शराब पीने की आदत से भी दीक्षा तंग थी। शराब पीने से मना करने पर भी सुखबीर नहीं माना। इस बात दीक्षा से उसकी कहासुनी होने लगी। यही दोनों के बीच विवाद में बदल गई।
शनिवार रात भी इसी बात पर सुखबीर व दीक्षा में झगड़ा हुआ। इसमें दीक्षा ने तैश में आकर घर में चाकू लेकर सुखबीर पर कई वार कर दिए। साथ ही उस पर लोहे के पाइप से हमला किया। इसके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जिसमें खून से लहूलुहान पड़े सुखबीर के पास दीक्षा खड़ी है।
विज्ञापन

साथ ही वीडियो बना रही पड़ोस की महिलाओं से यह कहते सुनाई दे रही है कि अब तुम सारी देखने आ गईं, क्या पहले हमें छुड़ाने आईं, कभी पूछा कि ये तुझे क्यों मार रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें